1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जसवंतपुरा गांव में बांध के पास बाघ की चहलकदमी, मवेशियों को बनाया शिकार, गांव में दहशत

जसवंतपुरा गांव में बांध के पास बाघ की चहलकदमी, मवेशियों को बनाया शिकार, गांव में दहशत

बाघ की सूचना मिलने पर वन विभाग की पीटीआर टीम अलर्ट हो गई है। विभाग ने हाथियों के दल को गांव की तरफ रवाना कर दिया है।

By: Naredra 
Updated:
जसवंतपुरा गांव में बांध के पास बाघ की चहलकदमी, मवेशियों को बनाया शिकार, गांव में दहशत

पन्नाः अमानगंज थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव में बांध के पास बाघ की मौजूदगी से गांव में दहशत फैल गई। बाघ ने गांव वालों के दो मवेशियों पर हमला कर उनका शिकार भी किया है।

बाघ की खबर लगते ही ग्रामीणों ने पीटीआर की टीम को खबर दी। जिसके बाद हाथियों का दल गांव के रवाना किया गया और बाघ की निगरानी और रेस्क्यू कर बाघ को गांव से भगाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं बाघ द्वारा मवेशियों के शिकार मामले में वन विभाग के प्रबंधन ने पशुपालकों को मुआवजा देने का अश्वासन दिया है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...