1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मौनी रॉय का थ्रोबैक वीडियो वायरल, इस अंदाज में गाना गाती आई नजर, देखें

मौनी रॉय का थ्रोबैक वीडियो वायरल, इस अंदाज में गाना गाती आई नजर, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मौनी रॉय का थ्रोबैक वीडियो वायरल, इस अंदाज में गाना गाती आई नजर, देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने मालदीव से कई तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के बीच शेयर कीं, जो खूब वायरल हुई थीं। मौनी रॉय का अब एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में मौनी रॉय अपनी सिंगिंग स्किल्स दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म ‘आशिकी 2’ का सुपरहिट सॉन्ग ‘सुन रहा है ना तू ‘ गाती नजर आ रही है। मौनी रॉय का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी मौनी की सिंगिंग स्किल्स को देखकर हैरान रह जाती हैं। मौनी के इस पुराने वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में मौनी व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। जो उन पर काफी फब रहा है।

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’  रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है।

एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रे, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...