1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बादशाह के चेहरा का ये हुआ बुरा हाल, देखकर हो जाएंगे हैरान

बादशाह के चेहरा का ये हुआ बुरा हाल, देखकर हो जाएंगे हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बादशाह के चेहरा का ये हुआ बुरा हाल, देखकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की एक तस्वीर ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है, जिसमें बादशाह के चेहरे पर सनबर्न का असर आ रहा है।

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर को शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनरका चेहरा लाल और स्किन छिली हुई नजर आ रही है।

बादशाह की इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उनके चेहरे, नाक और गालों पर धब्बे बने हुए हैं। उनकी यह हालत मालदीव में छुट्टियां मनाने के दौरान हुई है।

दरअरल, बादशाह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वैकेशन के दौरान की अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उनका चेहर लाल और स्किन छिली हुई नजर आ रही है।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, सनबर्न्ट। इस तस्वीर पर उनके फैन्स रिएक्शंस दे रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक ने लिखा, बुरे जले। वहीं, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कॉमेंट किया, ओह नहीं। सोशल मीडिया पर बादशाह की इस तस्वीर को जमकर शेयर किया जा रहा है।

हाल ही में बादशाह ने शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक गाना गाया है जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। इस गाने के वीडियो में रैपर बादशाह के अलावा शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा बादशाह का गाना ‘टॉक्सिक’ इन दिनों धूम मचा रहा है। यह गाना मई में रिलीज हुआ था। गाने के वीडियो में रवि दुबे ओर सरगुन मेहता की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई थी। यह गाना अभी तक यूट्यूब पर टॉप सर्च में बना हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...