1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की इस एक्ट्रेस का हुआ निधन, कई स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की इस एक्ट्रेस का हुआ निधन, कई स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की इस एक्ट्रेस का हुआ निधन, कई स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

ये रिश्ता क्या कहलाता है और ‘कुमकुम भाग्य जैसे बड़े धारावाहिकों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का निधन हो गया है। उनके निधन के पीछे की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/CGfcxd-B5gN/

जरीना रोशन खान 54 साल की थीं। अपने एक्टिंग करियर में जरीना कई बड़ी फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा रहीं। कुमकुम भाग्य में वे इंदू दासी के किरदार में नजर आ रही थीं।

https://www.instagram.com/p/CGfbKwpJp1A/

जरीना रोशन खान के निधन की खबर के बाद शो के मुख्य कलाकार शब्बीर आहलूवालिया और श्रीति झा  समेत कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। शब्बीर आहलूवालिया ने जराना रोशन खान के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह उन्हें किस करते दिख रहे हैं।

फोटो शेयर करेत हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘ये चांद सा रोशन चेहरा.’ इसके साथ ही उन्होंने ब्रोकन हार्ट इमोजी बनाई है।

https://www.instagram.com/p/CGf3IwTBtnS/

सृति झा ने इस दुखद मौके पर जरीना रोशन खान का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वो मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रही हैं।  इसके अलावा सृति ने जरीना के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने भी जरीना रोशन के साथ एक क्यूट सेल्फी साझा की है। इसमें शब्बीर, जरीना के गाल पर Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ये चांद सा रोशन चेहर।’

वहीं श्रीति झा ने भी जरीना रोशन खान के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने ब्रोकन हार्ट इमोजी बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

जिसमें जरीना, श्रीदेवी के गाने ‘हवा-हवाई’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। शो के अन्य एक्टर विन राणा यानि, पूरब ने भी अपने इंस्टाग्राम पर जरीना रोशन खान की एक फोटो शेयर की है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...