रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल क्रिकेट का एक ऐसा महाकुंभ है, जिसमें दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर आकर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इस साल का आईपीएल कहां आयोजित किया जायेगा, कब किया जायेगा। इसकी पुष्टी अभी नहीं हो सकी है। लेकिन इस साल के आईपीएल के लिए निलामीं की तिथि निर्धारित कर दी गई है। आपको बता दें कि इस साल की निलामी 18 फरवरी को किया जायेगा।
इससे पहले सभी टीमों ने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में धुरंधर खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। आज बात कर रहें हैं उस खिलाड़ी की जिसके गेंदबाजी रफ्तार से दुनियां के बल्लेबाज खौफ खाते हैं। उस गेंदबाद का नाम है, मिचेल स्टॉर्क, जिसपर सभी टीमों की निगाहें टिकी होंगी।
कयास लगाया जा रहा है कि इस साल के निलामीं में स्टॉर्क पर धन वर्षा होने की पूरी संभावना है। स्टार्क की बात करें तो स्टार्क ने साल 2015 में आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेला था। इस सीजन में स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया था। 27 मैचो में 34 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए थे। साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 9.40 करोंड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन वह एक भी मैच में टीम का हिस्सा नहीं हो पाये थे। चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गये थे।
इस साल की निलामीं में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किग्स इलेवन पंजाब की टीम स्टार्क को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है।