बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फ़िल्म सर्कस की घोषणा कर दी गई है। रोहित शेट्टी के साथ रणवीर तीसरी बार साझेदारी करने जा रहे हैं।
इस फ़िल्म का हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़ भी हैं। मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 की रनअरप रहने वाली तेलुगु फ़िल्म की एक्ट्रेस ने इस बात को लेकर अपनी एक्साइमेंट साझा की है।
Beyond thrilled to be on board for this one! Cannot explain the EXCITEMENT to get on set with this super talented and energetic duo 💃🏻 #RohitShetty @RanveerOfficial See you soon ❤️🎥 #Cirkus pic.twitter.com/zTwH73DEUG
— Pooja Hegde (@hegdepooja) October 19, 2020
पूजा ने ट्वीट करते के बताया कि वह फ़िल्म के साथ जुड़कर थ्रिल महसूस कर रही हैं। पूजा ने रणवीर सिंह के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा- ‘इसके साथ ऑन बोर्ड होकर काफी रोमांचित हूं।
सुपर टेलैंड जोड़ी रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ सेट पर जुड़ने की मैं अपनी एक्साइटमेंट को बयां नहीं सकती हूं। जल्द मिलते हैं।’ पूजा ने जो फोटो साझा की उसमें रणवीर सिंह सुपर एक्साइटेड मोड में दिख रहे हैं।
पूजा हेगड़े की बात करें, तो उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फ़िल्म के साथ किया था। साल 2016 में उन्हें मोहनजोदड़ो में ऋतिक रोशन के अगेंस्ट कास्ट किया गया। साल 2019 में आई अक्षय कुमार की फ़िल्म हाउसफुल 4 का भी हिस्सा रही हैं।
इसके अलावा वह अपकमिंग फ़िल्म राधे श्याम में भी नज़र आने वाले हैं। कुल मिलाकर सर्कस पूजा हेगड़े का चौथा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है।
वहीं, अगर सर्कस की बात करें, तो यह फ़िल्म विलियम शेक्सपीयर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स’ पर आधारित है। अगले महीने से फ़िल्म शूटिंग शुरू की जाएगी।
फ़िल्म में पूजा और रणवीर के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और मुर्ली शर्मा जैसे एक्टर भी नज़र आएंगे। ख़बरों की मानें, तो फ़िल्म को को अगले साल सर्दियों में रिलीज़ करने का प्लान है। ऐसे में हो सकता है कि इसे 2021 के दिवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाए।