रिपोर्ट: सत्यम दुबे
जालौन: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया। वहीं दूसरी तरफ सूबे में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वारदात का ताजा मामला यूपी के जालौन जिले से सामने आया, जहां एक पति ने अपने ही पत्नी की हत्या कर दी।
आपको बता दें कि बारात में गया पति जब भोर में वापस घर लौटा तो घर का दरवाजा खटखटाया, जिसके आधे घंटे बाद पत्नी ने दवराजा खोला तो उसने शक के चलते पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कई घंटे तक शव के पास बैठा रहा, फिर सोमवार सुबह थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। अभी आरोपी पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। यह पूरा मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड नंबर 2 का है।

शिवराज पाल का आए दिन अपनी पत्नी गीता (35) से विवाद होता रहता था। रविवार की रात शिवराज एक शादी समारोह में गया हुआ था। सोमवार की सुबह तकरीबन 4 बजे वह घर वापस लौटा और दरवाजा खटखटाया। लेकिन, पत्नी गीता ने करीब आधे घंटे बाद दरवाजा खोला। जिस पर पति शिवराज को पत्नी पर शक हुआ। दोनों में विवाद होने लगा।
मामला इतना बढ़ गया कि शिवराज ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शिवराज बड़ी देर तक शव के पास ही बैठा रहा और सुबह होने पर वह थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। घटना की जानकारी होने पर रामपुरा थाना प्रभारी जेपी पाल ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही घटनास्थल पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के बाहर खून से लथपथ शव पड़ा था।
प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। सोमवार की सुबह भी यही हुआ, जिस कारण उसने धारदार हथियार से हमला बोल कर हत्या कर दी, फिलहाल अभी आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।