1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. …यहाँ Corona Vaccine की जगह लगाया जा रहा कुत्तों का टीका, मामला जानकर आप भी कहेंगे

…यहाँ Corona Vaccine की जगह लगाया जा रहा कुत्तों का टीका, मामला जानकर आप भी कहेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
…यहाँ Corona Vaccine की जगह लगाया जा रहा कुत्तों का टीका, मामला जानकर आप भी कहेंगे

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

नई दिल्ली : कोरोना महामारी से संक्रमित की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच वैक्सीनेशन प्रक्रिया में भी तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ऐसे में कई जगहों से लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोगों को कभी रेबीज़ का टीका लगा दिया जा रहा है, तो कभी एक ही टीका दो-दो बार एक ही इंसान को लगा दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ एक इंसान को कोरोना वैक्सीन की जगह कुत्तों का टीका लगा दिया गया। 

ये मामला चिली का है। यहां उत्तरी चिली में पशु चिकित्सक लोगों को कोरोना टीके के नाम पर कुत्तों का टीका दे रहे थे। इस मामले का खुलासा होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने दोनों पशु चिकित्सकों पर जुर्माना लगाया है। उन पर आरोप है कि वे कोविड -19 से बचाव के नाम पर लोगों को कैनाइन के टीके दे रहे थे। 

एंटोफगास्टा प्रांत के उप स्वास्थ्य सचिव रोक्साना डिआज़ ने कहा कि उनकी एजेंसी के कार्यकर्ता एक जानकारी मिलने पर कलमा शहर में मारिया फर्नांडा मुनोज की पशु चिकित्सा क्लीनिक पर गए थे। वहाँ लोगों ने मास्क नहीं पहने हुए थे और उन्होंने बताया कि उन्हें टीका लगाया गया है तो मास्क की जरूरत नहीं। दरअसल, वो जिस टीके की बात कर रहे थे वह कुत्तों की वैक्सीन थी।

बता दें कि इससे पहले आरोपी मुनोज ने एक सरकारी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने ये टीका खुद भी लिया है और अपने स्टाफ को भी दी है। उनका दावा है कि इसकी वजह से वे बिलकुल ठीक हैं।

वहीं, उप स्वास्थ्य सचिव रोक्साना डिआज़ ने कहा कि- सच ये है कि ये वैक्सीन बेहद खतरनाक है। उन्होंने बताया कि मुनोज के अलावा एक अन्य पशु चिकित्सक कारलोस पारडो भी इस वैक्सीन का प्रचार कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग ने पारडो पर 9200 डॉलर और मुनोज पर 10,300 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...