रिपोर्ट: सत्यम दुबे
उन्नाव: यूपी की उन्नाव जिला उस वक्त दहल उठा जब 17 फरवरी को बबुरहा गांव में खेत में तीन लड़कियां संदिग्ध हालात में मिली थीं, और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। आपको बता दें कि इन तीनों लड़कियों का नाम काजल, कोमल और रोशनी है। इसमें से दो लड़कियों काजल और कोमल की मौत हो गई थी। जबकि रोशनी जिंदा बची थी।
आपको बता दें कि रोशनी शनिवार को स्वस्थ होकर अपने गांव वापस आ गई है। इन तीनो को एक व्यक्ति ने एकतरफा प्यार के चक्कर में पानी मे कीटनाशक मिला दिया था। जिससे दो की मौत हो गई थी। जबकि रोशनी जिंदा तो बची थी, लेकिन उसका हालत नाजुक थी। बाद में उसका कानपुर में चल रहा था।जहां उसकी हालत नाजुक थी, लेकिन अब वो स्वस्थ्य होकर घर आ गई है।
इस दौरान एसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा है कि, “लड़की ने अपने बयान में कहा कि विनय और उसका दोस्त घटना के दिन खेत में आए थे। उस समय, वह और दो अन्य लड़कियां जानवरों के लिए चारा इकट्ठा कर रही थीं, इस बीच विनय ने कुछ नाश्ते की पेशकश की, जिसे उन लोगों ने अस्वीकार कर दिया,फिर विनय ने उन्हें पानी पिलाया, इसे पीने के बाद वे अचानक बेहोश हो गईं थी।“
कुलकर्णी ने आगे बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा कि “आरोपी ने यौन उत्पीड़न नहीं किया। लड़की ने यह भी बताया कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई थीं, लेकिन उनके साथ किसी भी तरीके की छेड़खानी या सेक्सुअल असॉल्ट की घटना नहीं हुई है।“