1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. आत्महत्या करने वाली महिला के बेटे ने किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री से शादी करने वाली थीं मां

आत्महत्या करने वाली महिला के बेटे ने किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री से शादी करने वाली थीं मां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आत्महत्या करने वाली महिला के बेटे ने किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री से शादी करने वाली थीं मां

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

भोपाल: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री के बंगले में महिला की आत्महत्या से सनसनी मच गई। महिला की मौत के बाद लगातार गरमाता जा रहा है। मृतक महिला सोनिया भारद्वाज के बेटे आर्यन का बयान सामने आया है। आर्यन ने बताया कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार से रिश्ते की जानकारी पूरे परिवार को थी। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, इस शादी को लेकर पूरा परिवार भी सहमत था।

आपको बता दें कि मृतक सोनिया के बेटे आर्यन ने आगे बताया कि घटना से एक दिन पहले ही उनकी अपनी मां से बात हुई थी। उनकी मां ने उमंग सिंघार को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी। मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है ।

वहीं इस मामले में पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। ASP राजेश भदौरिया की मानें तो पूर्व मंत्री उमंग सिंघार और खुदकुशी करने वाली महिला की मुलाकात मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। दोनों ही जल्द शादी करने वाले थे। पुलिस के मुताबिक इस मामले में हुई अब तक जांच में दबाव की कोई बात सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि भोपाल में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला पंजाब के अंबाला जिले की बलदेव नगर की रहने वाली 40 साल की सोनिया भारद्वाज बताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पंजाब से आती-जाती रहती थी और पिछले 25 दिनों से उमंग सिंघार के बंगले पर ही थी। रविवार को सोनिया भारद्वाज उमंग सिंघार के बंगले के बेडरूम में फांसी पर लटकी मिली।

पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें शुरुआती जांच में सामने आया है, सोनिया पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के साथ लिव इन रिलेशन में थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि उसने उमंग सिंघार के साथ लाइफ सेटल करने का प्रयास किया, लेकिन लाइफ सेटल नहीं हो पाई। महिला ने लिखा कि उमंग सिंघार उस पर ध्यान नहीं देते हैं, किसी चीज को हाथ लगाने पर छूने नहीं देते।

सुसाइड नोट के मुताबिक महिला ने इस बात का अफ़सोस जताया कि वो उमंग सिंघार की जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई। सुसाइड नोट में महिला ने बेटे आर्यन से माफी मांगी कि वो उसके लिए कुछ कर नहीं पाई। फिलहाल शाहपुरा थाना पुलिस सुसाइड नोट को जांच का हिस्सा बनाकर मर्ग कायम कर जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि खुदकुशी का प्रकरण संज्ञान में आया है। मृतका का परिवार भी भोपाल पहुंचा है। पुलिस जांच कर रही है, शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...