इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। इस दिन लोग अपनों को हेलोवीन फेस्टिवल की बधाई देते हैं। आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन मैसेज, इमेजेज और कोट्स से दे सकते हैं बधाई।
हैलोवीन डे हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर चीन, रोमानिया, अमेरिका समेत दुनिया के कई हिस्सों में अलग-अलग ढंग से मनाया जा रहा है।

वही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कलाकारों ने हेलोवीन के अवसर पर अपनी दिलचस्प तस्वीरें सोशल मिडिया पर शेयर की हैl कोरोना के बीच बॉलीवुड के कलाकार कई त्यौहार खुलकर मना रहे हैं।

अब कलाकारों ने हेलोवीन पूरे जोरों-शोरों से मनाया हैl उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैl
इसमें प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा शामिल हैl सभी ने हेलोवीन के लुक शेयर किए है। जहां प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया फिल्टर का उपयोग कियाl वही सोनम कपूर और प्रीति जिंटा ने नया लुक ट्राई किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया हैl इसमें उन्हें हेलोवीन मनाते देखा जा सकता हैl
इसके पहले इरा खान, सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने भी हेलोवीन मनाया था। इरा खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं।
इरा खान ने अपने आधे चेहरे पर काले रंग से मेकअप किया थाl गौरतलब है कि बॉलीवुड में भी हेलोवीन मनाने का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा हैl हालांकि पश्चिमी देशों में ज्यादा जोरों-शोरों से मनाया जाता हैl बॉलीवुड वाले एक बार फिर पश्चिमी देशों की नकल करते नजर आ रहे हैं।