रिपोर्ट: सत्यम दुबे
झारखंड: पलामू से अपराध की एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। प्रेमिका के गर्भवती हो जाने पर गर्भपात के लिए 10 हजार रुपये न जुटा पाने पर प्रेमी ने खौफनाक कगदम उठा लिया। प्रेमी ने अपने एक साथी की मदत से अपनी प्रमिका की गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी ने वारदात से पह़ले प्रेमिका को गले लगाया, और उसको किस करके गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सोमवार को किया। घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बड़ेपुर बालूघाट की है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बड़ेपुर बालूघाट में एक नाबालिग लड़की की लाश दफन मिली थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जमीनी विवाद में अपहरण के बाद हत्या करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब इस वारदात की जांच की तो सब हैरान रह गये। पलामू एसपी संजीव कुमार ने बताया कि नाबालिग की हत्या उसके दूसरे प्रेमी ओम प्रकाश सिंह ने की थी। इस हत्याकांड को ओम प्रकाश सिंह अपने साथी नीरज कुमार सिंह उर्फ नन्हे के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
एसपी ने आगे बताया कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि नाबालिग प्रेमिका गर्भवती थी। वह ओम प्रकाश पर शादी के लिए दबाव दे रही थी। दोनों ने गर्भपात कराने की भी प्लानिंग की थी, लेकिन इसके लिए 10 हजार रुपए चाहिए थे। जो ओम प्रकाश जुटाने में नाकामयाब रहा जिसके बाद उसने प्रेमिका की हत्या की योजना बनाई।
बीते 21 फरवरी को प्रेमी ने लड़की को मिलने के लिए गांव के पास स्थित एक स्कूल में बुलाया। उसने प्रेमिका को दिलासा देते हुए गले मिलकर किस किया, इसी दौरान बातचीत में चाकू से गर्दन पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।