ग्वालियरः मध्यप्रदेश बोर्ड के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने मेधावी विद्यार्थियों से सीधे फोन पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया।
मंत्री ने छात्रों की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।
मंत्री तोमर ने हाई स्कूल में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले अनमोल गोयल और हायर सेकेंडरी में गणित संकाय में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली गौरी शर्मा से विशेष बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्वालियर से संवाददाता अरविंद सिंह पवैया की रिपोर्ट