1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. प्यार के चक्कर में किरायेदार के साथ फरार हुई मकान मालकिन, 10 साल के बच्चे को भी ले गई साथ

प्यार के चक्कर में किरायेदार के साथ फरार हुई मकान मालकिन, 10 साल के बच्चे को भी ले गई साथ

अभी तक आपने प्रेम प्रसंग के ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिसमें प्रेमी प्रेमिका के साथ फरार होकर मंदिर में शादी रचा लेती है या समजा का बगावत करती है। लेकिन यहां एक विवाहिता और 10 साल के बच्चे की मां अपने किरायेदार प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ ही 10 साल के बच्चे को भी ले गई।

By: Amit ranjan 
Updated:
प्यार के चक्कर में किरायेदार के साथ फरार हुई मकान मालकिन, 10 साल के बच्चे को भी ले गई साथ

नई दिल्ली : अभी तक आपने प्रेम प्रसंग के ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिसमें प्रेमी प्रेमिका के साथ फरार होकर मंदिर में शादी रचा लेती है या समजा का बगावत करती है। लेकिन यहां एक विवाहिता और 10 साल के बच्चे की मां अपने किरायेदार प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ ही 10 साल के बच्चे को भी ले गई।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला पानीपत के किला थाना क्षेत्र का है। इसे लेकर पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी पत्नी की गुमशुदगी का रपट दर्ज करवाई है।

दरअसल, किला थाना क्षेत्र में विनोद नामक युवक ने शिकायत दी कि उसके घर में किराये पर रहने आया कुलदीप नामक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा कर ले गया है।

जांच अधिकारी राणा ने बताया कि विनोद ने शिकायत दी है कि दो-तीन महीने पहले जींद का निवासी कुलदीप किराये के मकान में रहता था। उसी दौरान विनोद की पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ तो पता चलने पर उसे किराये के मकान से निकाल दिया।

बाद में पति ने कुलदीप पर आरोप लगाए हैं कि वह उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा कर ले गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक की पत्नी अपने 10 साल के बेटे को भी लेकर चली गई है।

इस मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला व उसके बेटे की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...