बालाघाटः जिले के मलाजखंड ताम्र परियोजना (Hindustan Copper Limited – HCL) में मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन विभाग मलांखण्ड ताम्र परियोजना को अपनी तीन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस संबंध में भारतीय खनिज मजदूर संघ मलाजखंड के महासचिव हेमन्त भगत ने बताया कि संविदा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु हमारा संघ विगत वर्षों से प्रबंधन को निरंतर अवगत कराता आ रहा है, लेकिनि आज तक उक्त समस्याओं का समुचित समाधान नहीं किया गया है। जिसको लेकर उन्होंने प्रबंधन से मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें हमने संविदा कर्मचारियों की भविष्य निधि राशि को कोलकाता ट्रस्ट से जबलपुर स्थित पी.एफ. कार्यालय में स्थानांतरित किया जाने। अर्द्धकुशल से कुशल तथा कुशल से उच्चकुशल श्रेणी में पदोन्नति किये जाने।
विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को पूर्ण उपस्थिति (हाजिरी) न मिलने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित किया जाने सहित अन्य मांगों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से संबंधित मांगों को लेकर प्रबंधन को अनेक बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इन पर अपेक्षित गंभीरता के साथ कार्यवाही नहीं की गई हैं। जिसके कारण कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो रहा है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर मजदूर संघ उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
बालाघाट से संवाददाता विशाल महानंद की रिपोर्ट