1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. तेज गर्मी और बारिश नहीं होने से नाराज था ‘भूत’, तैश में आकर तोड़ डाली मूर्तियां, फिर जो हुआ…

तेज गर्मी और बारिश नहीं होने से नाराज था ‘भूत’, तैश में आकर तोड़ डाली मूर्तियां, फिर जो हुआ…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तेज गर्मी और बारिश नहीं होने से नाराज था ‘भूत’, तैश में आकर तोड़ डाली मूर्तियां, फिर जो हुआ…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : आपने सुना होगा कि लोग पहले सूखा पड़ने पर या तेज गर्मी होने पर भगवान से बारिश करने की प्रार्थना करते थे । लेकिन एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है । जहां शख्स तेज गर्मी और बारिश न होने के चलते भगवान से इस कदर नाराज़ हो बैठा कि भगवान की ही मूर्तियों पर हमला कर दिया । जी हां, युवक ने भगवान की मूर्तियों तोड़ डाली ।

द्वारका के ककरौला स्थित हनुमान मंदिर में युवक ने कुल्हाड़ी से भगवान की कुछ मूर्तियों को तोड़ डाला । बताया जा रहा है कि युवक ने गर्मी और बारिश न होने से परेशान होकर ये कदम उठाया । हालांकि, कुछ हिंदू संगठनों ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जतायी । वहीं, मौके पर पहुंची भीड़ ने मंदिर के बाहर जमकर हंगामा किया । साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया ।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर के पुजारी सुबह पूजा करने पहुंचे । जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले । जिसमें आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी ‘भूत’ पेशे से मोची है, जो भरत विहार जेजे कॉलोनी का रहने वाला है ।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया है । उसका कहना है कि ‘लगातार बढ़ती गर्मी और चढ़ते पारे के बीच हनुमान जी बारिश नहीं करा रहे थे । इसलिए गुस्से में आकर ये कदम उठा लिया ।’ बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में आरोपी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो निर्वस्त्र होकर नाच रहा था ।

द्वारका इलाके के डीसीपी संतोष मीणा ने मामले को लेकर बताया कि उन्हें सुबह करीब पौने आठ बजे मंदिर में मूर्तियों के तोड़े जाने की खबर मिली । मौके पर पहुंचते ही उन्होंने कार्रवाई की । लेकिन तब तक बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक परिसर में तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों में धारा 295 और 295A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...