1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. फिल्मी अंदाज में पुलिस के बेटे ने किया लड़की का अपहरण, देखते रह गये पड़ोसी

फिल्मी अंदाज में पुलिस के बेटे ने किया लड़की का अपहरण, देखते रह गये पड़ोसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्मी अंदाज में पुलिस के बेटे ने किया लड़की का अपहरण, देखते रह गये पड़ोसी

रिपोर्ट-माया सिंह

नई दिल्ली : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेटे ने ऐसा काम किया है, जिसने ना सिर्फ उस पिता का सिर झुका दिया। बल्कि उसके खाकी पर भी दाग लगा दिया। आपको बता दें कि ये पूरा मामला जयपुर के किशनगढ़ हाउसबोर्ड का है। जहां एक युवक बंदूक के दम पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक लड़की को उसके घर से उठा ले गया। वहीं शख्स के हाथ में बंदूक देखकर पड़ोसी मूकदर्शक बने रहें।

वहीं जब उस लड़की के पिता ने हेड कांस्टेबल पिता के बेटे का विरोध किया तो उन लोगों ने लड़की के माता-पिता पर हमला कर दिया। जिसमें वे बुरी तरह चोटिल हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट में घायल लड़की के मां पिता को उपचार के लिए अजमेर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

आपको बता दें कि आरोपी युवक पुलिसकर्मी सुनील जाट का बेटा बताया जा रहा है। जो बंदूक लेकर युवती के घर पहुंचा था और उसे बंदूक की नोंक पर अपने साथ उठा ले गया। युवक पहले से ही उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में युवक लड़की को जबरन अपने साथ ले गया।

पड़ोसियों ने बताया कि जब दोपहर करीब तीन बजे लड़की अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी, तभी तीन शख्स जीप में सवार होकर आए और लड़की को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग भी की और जब लड़की के पिता ने लड़की को छुड़ाने की कोशिश की तो युवकों ने सरिया से उसकी पिटाई भी की. इस घटना में लड़की के पिता बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में लड़की की मां ने बताया कि हेड कांस्टेबल के बेटे सुनील के खिलाफ शिकायत लेकर वह कई बार थाने गई, लेकिन वहां उसकी किसी ने भी सुनवाई नहीं की। वहीं अब अस्पताल में घायल मां बाप को अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी का डर सता रहा है। दोनों ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...