1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. ससुरालवालों ने बहू को जिंदा जला दिया था, 6 साल बाद मिली ये सजा

ससुरालवालों ने बहू को जिंदा जला दिया था, 6 साल बाद मिली ये सजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ससुरालवालों ने बहू को जिंदा जला दिया था, 6 साल बाद मिली ये सजा

बिहार: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में 6 साल पहले 25 अक्टूबर 2015 को टुनी देवी नाम की एक महिला को उसके ससुराल वालों ने मिलकर जिंदा जला डाला था। इसी मामले में कोर्ट ने महिला के पति विजय शंकर झा,ससुर शशिकांत झा और सास श्यामल देवी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

तो वहीं गुरुवार को एडीजे-9 संजीव कुमार पांडेय ने यह फैसला सुनाया और साथ ही इसमें अभियोजन की ओर से एपीपी राजीव रंजन ने गवाहों का बयान कराया और अन्य साक्ष्य भी पेश किए।

एपीपी ने कहा कि मृतका टुनी देवी ने मरने से पहले एसकेएमसीएच में बयान दर्ज कराया था। हालत खराब होने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान 31 अक्टूबर 2015 को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके पति विजय शंकर झा को 31 जनवरी 2016 को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है।

कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार, पुलिस जांच में पति, सास, ससुर और गोतनी पर लगे आरोप को सत्य पाया गया था। लेकिन आईओ ने गोतनी को छोड़कर पति, ससुर और सास पर 31 मार्च 2016 को चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट का कहना है कि गोतनी पर जांच अभी लंबित है। जबकि मृतका ने बयान में स्पष्ट कहा था कि गोतनी ही केरोसिन का डिब्बा लेकर आई थी और उसके शरीर पर तेल डाला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...