1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. घर से बाहर मंदिर की ओर खेलने निकला था बच्चा, हो गया गायब, मिली लाश फिर…

घर से बाहर मंदिर की ओर खेलने निकला था बच्चा, हो गया गायब, मिली लाश फिर…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
घर से बाहर मंदिर की ओर खेलने निकला था बच्चा, हो गया गायब, मिली लाश फिर…

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

कासगंज: 18 जनवरी को 10 वर्षीय लोकेश अपने घर से बाहर मंदिर की ओर खेलने निकला था, तभी वो अचानक गायेब हो गया। जिसे लेकर पूरे परिवार में खलबली मच गई। और वे अपने बच्चे को खोजने में जुट गये। लाख जतन के बाद भी, जब लोकेश नहीं मिला तो वे और चिंतिंत हो गये। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे बच्चा तो परिजनों को सहीं सलामत नहीं मिल सका, मिला उस बच्चे का लाश।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव पिथनपुर का है। जहां 10 वर्षीय लोकेश 18 जनवरी को सुबह अपने घर से खेलने के लिए एक मंदिर की तरफ गया था वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद परिजनों ने उसको बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका । जब लोकेश के परिवार वाले अपहरण की शिकायत थाने लेकर बुधवार पहुंचे, तो पुलिस ने मामले की जांच करने का वादा किया। हालाँकि जानकारी के अनुसार इस मामलें पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और ये कहकर टरका दिया कि मामले की जांच करेंगे और उसके बाद उसकी जानकारी का पता लगाएंगे।

जैसे-जैसे समय बितता गया, वैसे ही वैसे पुलिस प्रशासन और परिजनों में तनाव पैदा होने लगा। इस दौरान परिजनों के पास एक फोन आया, जिसमें बच्चे को वापस लौटाने के एवज में 40 लाख रूपये की मांग की गई। जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने फोन पर कहा था कि अगर 40 लाख रुपए के लेकर नहीं आए तो मासूम की हत्या कर फेंक दिया जाएगा। हालांकि, अपराधियों ने लोकेश की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने मासूम के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अजय को कासगंज जिले में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब भी दो आरोपी फरार चल रहें है, जिनकी तलाश में पुलिस की कई  टीमें लगी हुई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...