1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस और नेहरू परिवार ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया- मंत्री विश्वास सारंग

कांग्रेस और नेहरू परिवार ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया- मंत्री विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और खासकर नेहरू परिवार ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को चुनाव हराने की कोशिश की और उन्हें लोकसभा तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस और नेहरू परिवार ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया- मंत्री विश्वास सारंग

भोपालः भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनका स्मरण किया।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज हम सभी अपने पूजनीय बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने देश को दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र बनाया और संविधान के माध्यम से देश की दिशा और संरचना तय की।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा कभी भी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। एक गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से देश का संविधान निर्माण किया, जो आज भी देश को मजबूती प्रदान कर रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि हम सभी बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान का अक्षरशः पालन करेंगे और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और खासकर नेहरू परिवार ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को चुनाव हराने की कोशिश की और उन्हें लोकसभा तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। फिलहाल, इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...