1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. चरी-निवावरी जलग्रहण परियोजना का मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया निरीक्षण, विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन

चरी-निवावरी जलग्रहण परियोजना का मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया निरीक्षण, विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान यू. दिनेश शानबाग ने परियोजना से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव सुने।

By: Naredra 
Updated:
चरी-निवावरी जलग्रहण परियोजना का मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया निरीक्षण, विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन

टीकमगढ़ः राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित चरी-निवावरी जलग्रहण परियोजना का मुख्य सतर्कता अधिकारी यू. दिनेश शानबाग द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परियोजना अंतर्गत भारतीय बहुउद्देशीय लोक शिक्षण संस्था एवं ग्राम समिति के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान शानबाग ने परियोजना से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव सुने। जिला विकास प्रबंधक मिर्जा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में गांव में पानी की गंभीर समस्या थी, लेकिन परियोजना के तहत किए गए कार्यों जैसे सीसीटी, वेट, एससीटी, मेड़बंदी, पत्थर बंधान, खेत तालाब, सोलर पंप, वेदर स्टेशन एवं स्प्रिंकलर से स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

इसके अलावा आजीविका संवर्धन के तहत सीएससी सेंटर में कृषि यंत्र जैसे सीड ड्रिल, कल्टीवेटर, थ्रेसर एवं भूसा मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही किराना दुकान, चूड़ी दुकान, बकरी पालन, सिलाई मशीन, बायोगैस यूनिट एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो रही है।

परियोजना प्रबंधक रामअवतार पांडे ने बताया कि अब तक परियोजना में लगभग 71 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नाबार्ड द्वारा कराए गए कार्यों से ग्रामीणों को व्यापक लाभ मिल रहा है और भविष्य में यह परियोजना अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

निरीक्षण के दौरान हितग्राही दयाराम सौर, मनीराम साहू, रामकली अहिरवार, मुन्नी सौर एवं काशीबाई अहिरवार ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न हितग्राहियों एवं स्वयं सहायता समूहों को बकरी पालन, भैंस पालन, चूड़ी दुकान, मसाला मशीन, दाल मिल, मिल्क कलेक्शन एवं बीज बैंक के लिए चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...