1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. बारात में अचानक दूल्हा हुआ गायब, लड़की पक्षवालों ने बिचौलिए के भाई को मंडप में बैठाकर करा दिए सात फेरे

बारात में अचानक दूल्हा हुआ गायब, लड़की पक्षवालों ने बिचौलिए के भाई को मंडप में बैठाकर करा दिए सात फेरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बारात में अचानक दूल्हा हुआ गायब, लड़की पक्षवालों ने बिचौलिए के भाई को मंडप में बैठाकर करा दिए सात फेरे

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कानपुर: जिले से एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। जिले के महाराजपुर थाना  क्षेत्र के नर्वल में बारात में आए एक युवक को घरातियों ने जबरन मंडप में बैठाकर शादी करवा दी। इस अजीबोगरीब मामले का चर्चा पूरे जिले में हो रही है। शादी में बरातियों के साथ अगुवा शादी तय कराने वाले का भाई भी आया था। शादी समारोह में अगुवा के भाई को दूल्हा बनाकर मंडप में बिठा दिया गया और शादी करा दी गई।

आपको बता दें कि नर्वल रायपुर गांव के रहने वाले एक परिवार ने बेटी की शादी पड़ोस के गांव पाल्हेपुर में तय की थी। शुक्रवार को बारात आई थी। इस दौरान दूल्हा ही अचानक कहीं गायब हो गया। इधर, वर पक्ष दुल्हे की तलाश करने में जुट गये। जबकि कन्या पक्ष बरात का इंतजार कर रहा था। दूल्हे के घरवाले दूल्हे को खोजते- खोजते आधी रात कर दी लेकिन वो मिला नहीं। दूल्हे के फरार होने की सूचना दुल्हन के घर वालों को दी गई। जैसे ही कन्या पक्ष को इसकी जानकारी मिली तो घराती और बरातियों में सन्नाटा छा गया।

दूल्हे के फरार होने की खबर जब दुल्हन को लगी तो वह भी सन्न रह गई। कन्या पक्ष को बेटी की शादी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को लेकर भय सताने लगा। ऐसे में कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और बिचौलिया को पकड़ लिया। इसपर बिचौलिया ने आगे आकर बराती बनकर आए भाई से शादी कराने का प्रस्ताव रखा। कन्या पक्ष को इस प्रस्ताव के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। उन्होंने भी हामी भर दी।

कन्या पक्ष के सहमत होने के बाद  आनन-फानन में बरात में आए बिचौलिये के भाई को दूल्हा बनाकर मंडप में बिठा दिया गया। द्वारचार की रस्म के बाद दुल्हन के स्टेज पर आते जयमाल की रस्म अदा की गई। इसके बाद सात फेरे लेकर दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए। इधर बेटी की शादी होने के बाद पिता ने गायब हुए दूल्हे व उनके परिवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी
इस मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि बरात से ठीक पहले दूल्हे धर्मेंद्र के गायब होने की सूचना पिता धर्मपाल ने दी थी। इसपर गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...