रिपोर्ट: सत्यम दुबे
रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक नई नवेली दुल्हन सुहागरात की रात बाथरूम जाने का बहाने कर कमरे से निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार वालों मे मामले की शिकायत पुलिस से की, घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रेमी युगल को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। यह मामला बालोद जिले के आमाडुला गांव की है।
दरआसल, कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव की रहने वाली दीपिका नेताम (22 वर्ष) की शादी 2 मई को हुई। अगले दिन वो ससुराल आमाडुला गांव (बालोद) में आ गई। रात में अचानक दुल्हन गायब हो गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। खोजबीन में जुटे ससुराल और मायके वालों ने थकहार कर 4 मई को डौंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

पुलिस की मानें तो मामला दर्ज होने के बाद जॉच में पता चला कि नवविवाहिता दीपिका नेताम अपने प्रेमी के घर है। 13 मई को दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहां पूछताछ में लड़की ने बताया कि ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वो अपने प्रेमी के साथ घर बसा चुकी है।
पुलिस की मानें तो दीपिका नेताम ने बताया कि ससुराल आमाडुला गांव (बालोद) में आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम हो रहा था। रात को प्लान के मुताबिक वो बाथरुम जाने के बहाने से बाहर निकलकर आई, फिर वहां पहले से मौजूद प्रेमी टकेश्वर श्वेत (23) के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के मोबाइल के माध्यम से संपर्क में थे।
हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दोनों को SDM कोर्ट में पेश किया। जहां भी दीपिका नेताम ने कोर्ट से कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।