नई दिल्ली : घर जाने के लिए तीन आंदोलकारी महिलाएं डिवाइडर पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी सामने से आई मौत ने दो महिला की जान ले ली। वहीं एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं किसान प्रदर्शन में शामिल थी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब हरियाणा के झज्जर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं, तभी उनके ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रक आकर चढ़ गया। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन महिलाओं की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं। हादसे में जान गंवाने वालीं तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वालीं हैं। इस तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

दरअसल, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं। ये महिलाएं रोटेशन के तहत अपने घर जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही तीन की मौत हो गई। आपको बता दें कि ये दर्दनाक हादसा हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके के पास हुआ है।