नई दिल्ली : असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद एक बार फिर भड़क उठा है। असम पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों राज्यों की सीमा पर मिजोरम से आए कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया है। और फायरिंग की बातें भी सामने आ रही है। इस मामले पर दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह से दखल की मांग की है।
सोमवार को मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प का एक वीडियो ट्वीट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अनुरोध किया था कि इस मामले पर तुरंत कोई कार्रवाई करें। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया गया है।
Shri @AmitShah ji….kindly look into the matter.
This needs to be stopped right now.#MizoramAssamBorderTension @PMOIndia @HMOIndia @himantabiswa @dccachar @cacharpolice pic.twitter.com/A33kWxXkhG
— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) July 26, 2021
एक-दूसरे पर लगाए आरोप
इसके जवाब में असम पुलिस ने कहा कि, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मिजोरम से कुछ असामाजिक तत्व असम के सरकारी अधिकारियों पर पथराव कर रहे हैं। ये अधिकारी लैलापुर में असम की जमीन की अतिक्रमण से रक्षा करने के लिए तैनात हैं।’
इसके जवाब में असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट किया कि, माननीय जोरमथंगा जी, कोलासिब (मिजोरम) के एसपी ने हमसे कहा है कि जब तक हम अपनी पोसट से पीछे नहीं हट जाते तब तक उनके नागरिक सुनेंगे नहीं और हिंसा नहीं रोकेंगे। ऐसे हालात में सरकार कैसे चला सकते हैं?’ इसके बाद उन्होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा है, ‘आशा है कि आप जल्द से जल्द दखल देंगे।’
Dear Himantaji, after cordial meeting of CMs by Hon’ble Shri @amitshah ji, surprisingly 2 companies of Assam Police with civilians lathicharged & tear gassed civilians at Vairengte Auto Rickshaw stand inside Mizoram today. They even overrun CRPF personnel /Mizoram Police. https://t.co/SrAdH7f7rv
— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) July 26, 2021
इस ट्वीट के जवाब में जोरमथंगा ने ट्वीट किया कि, हिमंता जी, माननीय श्री अमित शाह जी ने दोनों मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण बैठक कराई थी। उसके बाद आश्चर्यजनक रूप से आज मिजोरम में वेरिंगटे ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास असम पुलिस की दो कंपनियां नागरिकों के साथ आईं और वहां मौजूद नागरिकों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। उन्होंने सीआरपीएफ और मिजोरम पुलिस के जवानों को भी भगा दिया।
आपस में हुई बातचीत
इसके कुछ देर बाद हिमंता बिस्वा शर्मा का एक और ट्वीट आया। इसमें उन्होंने कहा, ‘अभी कुछ ही देर पहले माननीय मुख्यमंत्री जोरमथंगा जी से बात हुई। हमने अपनी बात दोहराई कि असम यथास्थिति और राज्य की सीमाओं पर शांति बनाए बनाए रखेगा। मैंने यह इच्छा जताई है कि अगर जरूरत हुई तो मैं आइजवाल जाकर इन मुद्दों पर बात करूंगा।’ इस ट्वीट में भी अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग किया गया है।
अतिक्रमण को लेकर है विवाद
दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद तब उपजा जब असम पुलिस ने अपनी जमीन पर कथित तौर पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया। 10 जुलाई को जब असम सरकार की टीम मौके पर गई तो उस पर अज्ञात लोगों ने आईईडी से हमला कर दिया। गौरतलब है कि हाल ही में अमित शाह ने इस मुद्दे पर बैठक की थी।