भोपालः मध्य प्रदेश सरकार अब कॉलेज में जल्द मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि देश के कई राज्यों में यह कोर्स शुरू हो चुका है, खासकर महाराष्ट्र ने इसे अपनाया है।
इसके लिए मध्यप्रदेश के कुछ विश्वविद्यालयों में भी मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।