1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल हुए तेलंगाना के विधायक टी राजा, असदुद्दीन ओवैसी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल हुए तेलंगाना के विधायक टी राजा, असदुद्दीन ओवैसी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला और उन्हें मुस्लिमों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनावी हार के डर से बौखलाने का आरोप लगाया।

By: Naredra 
Updated:
हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल हुए तेलंगाना के विधायक टी राजा, असदुद्दीन ओवैसी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

जबलपुरः तेलंगाना के विधायक और प्रखर हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह पहली बार जबलपुर हिंदू सेवा परिषद की ऐतिहासिक गदा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिंदू सेवा परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी यात्राओं से हिंदू समाज में राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूकता आती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए ओवैसी पर बड़ा हमला बोला और उन्हें मुस्लिमों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनावी हार के डर से बौखलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि आगामी चुनावों में वहां भाजपा की जीत होगी।

‘बजरंग और’ फिल्म का समर्थन करते हुए उन्होंने विरोध करने वालों को देशद्रोही करार दिया, जिससे सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। वहीं इस दौरान टी राजा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...