1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर नाना पाटेकर पर फिर तनुश्री दत्ता ने जाहिर किया गुस्सा :जानिए कारण

एक्टर नाना पाटेकर पर फिर तनुश्री दत्ता ने जाहिर किया गुस्सा :जानिए कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर नाना पाटेकर पर फिर तनुश्री दत्ता ने जाहिर किया गुस्सा :जानिए कारण

एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत कर भारत में मीटू टू मूवमेंट की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता सुर्खियों में आई थी। तनुश्री ने ओशिवारा पुलिस द्वारा नाना पाटेकर को क्लीन चिट देने पर सवाल उठाए था। उन्होंने अंधेरी के रेलवे मोबाइल मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में 40 पेज की प्रोटेस्ट याचिका दाखिल भी किया था।

वही, एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के तहत 2018 में नान पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। तनुश्री ने कहा था कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बदसलूकी की थी। तनुश्री के बाद कई एक्ट्रेस ने उनके साथ हुई बदसलूकी के बारे में खुलकर बात की थी।

जिसके बाद नाना पाटेकर से कई फिल्में छीन ली गईं। मगर बाद में नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिल गई थी। अब बड़े प्रोड्यूसर्स से नाना पाटेकर को दोबारा काम मिलने लग गया है जिस पर तनुश्री ने नाराजगी जताई है।

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर के खिलाफ आरोप लगाने के बाद उस समय हाउसफुल 3 सहित कई बड़ी फिल्मों से निकाल दिया गया था। नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने के लगभग दो साल दोबारा से काम मिलना शुरू हो गया है। वह जल्द ही फिरोज नाडियाडवाला की वेब सीरीज में नजर आएंगे।

तनुश्री दत्ता ने दिए गए इंटरव्यू में नाना पाटेकर को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा-मुझे परेशान करने के बाद, मेरा अपमान करना, मुझे और मेरे परिवार को धमकाना और हमला करना, मेरे घर गुंडों को भेजना, मुझे किराए के गुंडों के साथ धमकाने के बाद, मेरा फिल्मी करियर और जीवन खराब करना, इन लोगों को बिग बॉलीवुड निर्माता का समर्थन मिलता है और मेरी न्याय की लड़ाई के बाद ग्रैंड कमबैक करते हैं।

तनुश्री ने आगे कहा- मुझे बॉलीवुड से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया और लोग सुशांत के लिए न्याय की बात कर रहे हैं? मेरे लिए न्याय कहा हैं? प्लीज ऐसा मत कीजिए। इन लोगों को काम पर वापस नहीं आने देना चाहिए, जबकि मैं अभी भी अपने जबरन निर्वासन के लिए संघर्ष कर रही हूं।

नाना पाटेकर के खिलाफ लड़ाई जारी रखने पर तनुश्री दत्ता ने कहा- मैं कैसे लड़ाई लड़ सकती हूं जब आपको बिल भरने हो और कोई सपोर्ट देने वाला नहीं है? इसलिए मुझे गर्व होता है जू मैं कंगना और बाकी लोगों को सच के लिए बोलते देखती हूं। मैं अब ये नहीं कर सकती हूं क्योंकि मेरे जिंदगी के हालात अब ऐसे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...