1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ताला थाना पुलिस की अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ताला थाना पुलिस की अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नदी के अंदर छिपाकर रखा गया था महुआ लाहन का जखीरा। जिसे पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बरामद किया और मौके पर ही नष्ट कर दिया।

By: Naredra 
Updated:
ताला थाना पुलिस की अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मैहरः ताला थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र में मुरझुआ नदी के भीतर, मरघट घाट से लेकर कस्तरा घाट तक महुआ लाहन को प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर पानी के अंदर छिपाया गया है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर और एसडीओपी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम को बड़ी सफलता मिली। नदी के भीतर से करीब 55 प्लास्टिक डिब्बे बरामद किए गए, जिनमें लगभग 825 किलो महुआ लाहन भरा हुआ था। यह लाहन अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया और एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे अवैध नेटवर्क में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।

मैहर से संवाददाता प्रशांत शुक्ला की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...