हैलोवीन मृतकों को याद करने का दिन, 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है। यह त्यौहार यूनाइटेड किंगडम, हांगकांग, टोक्यो, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी डरावनी वेशभूषा में तैयार होते हैं, जिसे लोक रीति-रिवाजों और मान्यताओं से प्रेरित माना जाता है। हैलोवीन या हल्लोवे को ऑलहेलोवन के रूप में भी जाना जाता है जिसका अर्थ है ‘पवित्र शाम’ष

वही, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना ने तैमूर की हेलोवीन पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में क्यूट मेकअप और कपड़ों की वजह से तैमूर को पहचानना मुश्किल हो रहा था।
तैमूर ने चेहरे पर रेड पेंट लगा रखा था और उन्होंने ब्लैक कॉस्टयूम पहना था, जबकि उनका कोई दोस्त मिस्टर अमेरिका बना हुआ था, तो किसी ने skeleton की ड्रेस पहनी थी।
पार्टी में तैमूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। इस मौके पर उनके लिए हेलोवीन से जुड़े कुछ गेम भी रखे गए थे। ऐसे ही एक गेम के दौरान कुछ goodies को हवा में उछाला गया जिन्हें तैमूर समेत उनके सारे दोस्त अपनी क्यूट छोटी-छोटी Pumpkin शेप की टोकरियों में जमा करते दिखे। मस्ती की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘सबसे शानदार हेलोवीन पार्टी’।
तैमूर की मस्ती के अलावा करीना ने अपनी भी एक तस्वीर शेयर की। लैवेंडर ड्रेस में करीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस तस्वीर में उनके साथ तैमूर के दोस्तों की मम्मी भी दिखीं।