बुरहानपुर के घाघरला गांव के पास स्थित घाघर कुंड में बारिश के चलते करीब 15 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नाग पंचमी पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।
