Tiger Conservation News in Hindi

रहली में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, CM मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण पर दिया जोर

रहली में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन, CM मोहन यादव ने वन्यजीव संरक्षण पर दिया जोर

सागर जिले के रहली में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने गिद्ध संख्या आकलन-2026 रिपोर्ट, ‘बाघिन दीदी’ पोस्टर और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बुंदेली पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने ईको विकास समितियों को चेक वितरित किए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया।

अक्टूबर से खुला पन्ना टाइगर रिजर्व, मंडला गेट पर हुआ पर्यटकों का भव्य स्वागत, जंगल सफारी की फिर हुई शुरुआत

अक्टूबर से खुला पन्ना टाइगर रिजर्व, मंडला गेट पर हुआ पर्यटकों का भव्य स्वागत, जंगल सफारी की फिर हुई शुरुआत

मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व 1 अक्टूबर से नए पर्यटन सत्र के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। मंडला और हिनौता गेट से जंगल सफारी की शुरुआत हुई। मंडला गेट पर अधिकारियों ने पर्यटकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए सत्र में पर्यटकों को बाघों के साथ तेंदुआ, भालू, हिरण समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार की उम्मीद है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशखबरी: धूंधुआ सेहा में बाघिन P-652 ने दो शावकों को दिया जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशखबरी: धूंधुआ सेहा में बाघिन P-652 ने दो शावकों को दिया जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व के धूंधुआ सेहा क्षेत्र में बाघिन P-652 ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। दोनों शावकों की उम्र लगभग 10 दिन बताई जा रही है। वन विभाग की विशेष टीम उनकी सुरक्षा और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है। धूंधुआ सेहा पहले भी बाघ प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है और इस नए जन्म को पन्ना में बाघ संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक