सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन हरिफाटक रेलवे ओवरब्रिज का संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में बाधक संरचनाओं को जल्द हटाने, मैनपावर और संसाधन बढ़ाने तथा परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। यह ब्रिज महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और शहर की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
