Muddy Road News in Hindi

आजादी के 80 साल बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, गडारी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

आजादी के 80 साल बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, गडारी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़ के पलेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गडारी के ग्रामीणों ने श्मशान घाट से मुख्य मार्ग तक पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर जनपद सीईओ और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है, जिससे स्कूली बच्चों समेत लोगों को परेशानी होती है।

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज की बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी, बारिश में कीचड़ बना लोगों के लिए संकट

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज की बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी, बारिश में कीचड़ बना लोगों के लिए संकट

कटनी के बड़वारा क्षेत्र में बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज के दोनों ओर की सड़क बारिश में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। वायरल वीडियो में सड़क की बदहाल स्थिति सामने आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि लापरवाही जारी रही तो बड़ा हादसा हो सकता है।

जमबुपानी गांव में सड़क नहीं, मुश्किलों भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण

जमबुपानी गांव में सड़क नहीं, मुश्किलों भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर जिले के जमबुपानी गांव में ग्रामीण वर्षों से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश में रास्ता कीचड़ में बदल जाता है, जिससे एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमिपूजन के बाद भी सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की है और आंदोलन की चेतावनी दी है।