भोपाल के टी.टी. नगर स्थित शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार जाने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
