Maha Ashtami News in Hindi

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, बच्ची ने भेंट की हाथों से बनाई उनकी पेंटिंग

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, बच्ची ने भेंट की हाथों से बनाई उनकी पेंटिंग

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण पखारे, तिलक लगाया, आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन कराकर उपहार भेंट किए। इस दौरान एक छोटी बच्ची ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाई उनकी पेंटिंग भेंट की, जो कार्यक्रम का खास आकर्षण रही।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, प्रदेश की खुशहाली और चराचर जगत के कल्याण की मांगी कामना

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, प्रदेश की खुशहाली और चराचर जगत के कल्याण की मांगी कामना

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से महानिशा पूजन और हवन किया। इस दौरान उन्होंने मां आदिशक्ति की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की कामना की। अनुष्ठान में गोरक्षपीठ की पारंपरिक धार्मिक विधियों का निर्वहन किया गया।

महाअष्टमी पर आस्था का महासंगम: नगर पूजा में संतों ने माता को लगाया मदिरा का भोग

महाअष्टमी पर आस्था का महासंगम: नगर पूजा में संतों ने माता को लगाया मदिरा का भोग

नगर पूजा यात्रा पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ निकाली गई, जो करीब 28 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान कोटवार हांडी में मदिरा की धारा लेकर चलते रहे और रास्ते में आने वाले प्रमुख देवी-देवताओं के मंदिरों में ध्वज, चोला और भोग अर्पित किया गया।