Gorakshpeeth News in Hindi

गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी विजय शोभायात्रा, सीएम योगी करेंगे अगुवाई, शस्त्र पूजन और रामराज्याभिषेक पर रहेगी नजर

गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी विजय शोभायात्रा, सीएम योगी करेंगे अगुवाई, शस्त्र पूजन और रामराज्याभिषेक पर रहेगी नजर

गोरखपुर में विजयादशमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली भव्य विजय शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। गुरु गोरखनाथ के पूजन और तिलकोत्सव के बाद शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव की पूजा के बाद रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राजतिलक होगा। आयोजन में आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिलेगी।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, प्रदेश की खुशहाली और चराचर जगत के कल्याण की मांगी कामना

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, प्रदेश की खुशहाली और चराचर जगत के कल्याण की मांगी कामना

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से महानिशा पूजन और हवन किया। इस दौरान उन्होंने मां आदिशक्ति की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की कामना की। अनुष्ठान में गोरक्षपीठ की पारंपरिक धार्मिक विधियों का निर्वहन किया गया।

भीम सरोवर से शक्तिपीठ तक नवरात्र की परंपरा, सीएम योगी ने की कलश स्थापना

भीम सरोवर से शक्तिपीठ तक नवरात्र की परंपरा, सीएम योगी ने की कलश स्थापना

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने भीम सरोवर से जल लेकर कलश स्थापना की। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के संत-धर्माचार्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा

गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर 29 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में संत समाज और श्रद्धालु शामिल होंगे। महंत दिग्विजयनाथ के शिक्षा, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन से जुड़े योगदान को कार्यक्रम में याद किया जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके से मनाया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूरा कराया, लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया और आरती की। इस दौरान भजन संध्या, बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।