Dm Sameer Saurabh News in Hindi

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज के विशम्भरपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएम समीर सौरभ ने निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर गोपालगंज में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने किया झंडोत्तोलन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर गोपालगंज में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने किया झंडोत्तोलन

गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। डीएम समीर सौरभ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोपालगंज में जनता दरबार: डीएम समीर सौरभ ने सुनी फरियादें, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

गोपालगंज में जनता दरबार: डीएम समीर सौरभ ने सुनी फरियादें, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

गोपालगंज में डीएम समीर सौरभ ने "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। डीएम ने अधिकारियों को समय सीमा में शिकायतों का समाधान करने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान का भरोसा दिलाया।

गोपालगंज में डीएम का मॉडल सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गोपालगंज में डीएम का मॉडल सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गोपालगंज में डीएम समीर सौरभ ने मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने इमरजेंसी, डायलिसिस यूनिट, ओपीडी सहित कई विभागों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।