गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा एक भावुक प्रसंग सामने आया। चंपा देवी पार्क में गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री को अपनी मां सावित्री देवी के निधन की सूचना मिली। निजी दुख के बावजूद उन्होंने विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम पूरा किया।
