Ashwini Nikku Chauhan News in Hindi

बड़वानी में पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, व्यापारियों को बांटी कपड़े की थैलियां

बड़वानी में पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, व्यापारियों को बांटी कपड़े की थैलियां

बड़वानी में नगर पालिका और रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान के नेतृत्व में मोटी माता मार्ग और कारंजा चौपाटी पर पैदल मार्च निकालकर व्यापारियों को पॉलिथीन के नुकसान बताए गए। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ कपड़े की थैलियां वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

बड़वानी में नई सीसी रोड का लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

बड़वानी में नई सीसी रोड का लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

बड़वानी में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना के तहत कारंजा चौराहा से सरस्वती आई हॉस्पिटल तक नई सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल और नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके बाद दरगाह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।