अनूपपुर में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। यात्रा के जरिए सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
