1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शर्मनाक : पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार करने पर भरके मुखिया के समर्थक, युवक को पिलाया पेशाब और चटवाया थूक

शर्मनाक : पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार करने पर भरके मुखिया के समर्थक, युवक को पिलाया पेशाब और चटवाया थूक

By: Amit ranjan 
Updated:
शर्मनाक : पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार करने पर भरके मुखिया के समर्थक, युवक को पिलाया पेशाब और चटवाया थूक

पटना : यूपी के साथ-साथ इसी साल बिहार में पंचायत के चुनाव होने है, जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। खबरों की मानें तो राज्य निर्वाचन योग्य आने वाले कुछ दिनों में दस चरणों में होने वाले चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के गया जिले से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आया है, जिसने एक बार फिर ये बता दिया की, बिहार में अभी-अभी ऊंच-नीच और जातिवाद पूरी तरह खत्म  नहीं हुआ है।

दरअसल बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार का दौर शुरू हो गया है। जिस दौरान जनप्रतिनिधि जनता को रिझाने का हर संभव कोशिश कर रहे है। इसी क्रम में सूबे के गया जिले के वजीरगंज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के घुरियावां पंचायत के दोयुना गांव की है, जहां पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार करने पर मुखिया के समर्थकों ने महादलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व मुखिया और उनके समर्थक एक युवक को दलान पर अपनी थूक चटवा रहे हैं। वहीं, थूक चटवाने के बाद उससे उठक-बैठक भी कराया गया है। खबरों की मानें तो, पीड़ित युवक ने पूर्व मुखिया का आगामी पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार कर दिया था। इस बात से गुस्साए पूर्व मुखिया के समर्थकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद पूर्व मुखिया वहां पहुंचे और उन्होंने युवक से चुनाव में उनका प्रचार करने को कहा।

पीड़ित युवक ने जब ऐसा करने से इंकार किया, तो पहले उसे पेशाब पिलवाया गया, फिर दूसरों का थूक चटवाया गया। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उससे उठक-बैठक भी करवाया। वहीं, समर्थकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो 7 अप्रैल की है। घटना के बाद पीड़ित को उसके परिजनों के साथ जान से मार देने की धमकी दी गयी, जिसके बाद पीड़ित ने डर से गांव छोड़ दिया और किसी दूसरे स्थान पर चला गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पीडित ने सामने आकर बताया कि डर की वजह से वह किसी दूसरे स्थान पर है। प्रशासन उसे इंसाफ दिलाए, नहीं तो वो आत्महत्या कर लेगा। वहीं, इस पूरे मामले में एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...