1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुहाना खान ने मां गौरी की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा स्पेशल मैसेज, पढ़ें

सुहाना खान ने मां गौरी की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा स्पेशल मैसेज, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुहाना खान ने मां गौरी की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा स्पेशल मैसेज, पढ़ें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव है। वह अपने भाई और मां के साथ अक्सर फोटो शेयर करते रहती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां गौरी की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। फोटो में गौरी खान को ब्लैक टॉप और डेनिम पहने देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने गॉगल भी लगा रखा हैl वह बहुत खूबसूरत लग रही है। इस फोटो में उनके अलावा दो और लोग हैं।

सुहाना खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘लव यू’ इसके अलावा उन्होंने हार्ट की इमोजी भी शेयर की है। सुहाना इसके पहले अपने भाई आर्यन खान के जन्मदिन पर भी फोटो शेयर कर चुकी है। आर्यन खान के जन्मदिन पर सुहाना खान ने शानदार फोटो शेयर की है।  इसमें आर्यन वाइट कलर की टी-शर्ट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैंl इस फोटो को सुहाना खाने ने कैप्शन दिया है, ‘हैप्पी बर्थडे टू माय बेस्टी।

सुहाना खान फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बेटी है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैंl उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैl उनके नाम पर कई फैन क्लब भी समर्पित हैl सितंबर में सुहाना खान ट्रोलर्स को रिप्लाई देने के चलते खबरों में आई थीl ट्रोलर्स ने उन्हें काली और बदसूरत कहा थाl

शाहरुख खान और गौरी के बड़े बेटे आर्यन गुरुवार को 22 वर्ष के हो गए हैl इस मौके पर सुहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में सुहाना टॉप और स्कर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। शाहरुख खान और गौरी इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए पिछले महीने परिवार के साथ दुबई गए थे। दरअसल शाहरुख आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक है।

दुबई में रहने के दौरान सुहाना खान और उनकी चचेरी बहन आलिया छिबा ने इंस्टाग्राम पर अपनी मिनी पार्टियों और आउटिंग से कई तस्वीरें शेयर की है। उनमें से कुछ में सुहाना और आर्यन के छोटे भाई अबराम भी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...