1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. तिलक लगाकर किया गया छात्रों का स्वागत, उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शानदार शुरुआत

तिलक लगाकर किया गया छात्रों का स्वागत, उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शानदार शुरुआत

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। पात्र छात्रों को साइकिल भी प्रदान की गई।

By: Naredra 
Updated:
तिलक लगाकर किया गया छात्रों का स्वागत, उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शानदार शुरुआत

उज्जैन में नए शिक्षण सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें नए सत्र में प्रवेश दिलाया गया।

एक अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में आयोजित हुआ, जहां कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। पात्र छात्रों को साइकिल भी प्रदान की गई, ताकि वे आसानी से स्कूल आ-जा सकें।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...