विदिशा के लटेरी में बुधवार को नगर के सांदीपनी विद्यालय और मॉडल स्कूल में ‘प्रवेश उत्सव’ का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर स्कूलों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और फूलों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
सांदीपनी विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लटेरी एसडीएम नितिन जैन विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
अपने बीच प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षकों का ऐसा स्नेह पाकर विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान स्कूल स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट