1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ओलंपियाड में सफल रहे छात्रों का सम्मान, 4800 में से 32 छात्र हुए सफल

ओलंपियाड में सफल रहे छात्रों का सम्मान, 4800 में से 32 छात्र हुए सफल

प्रमाण पत्र एवं शील्ड के साथ-साथ विद्यार्थियों को ट्रैकसूट, स्कूल बैग, पानी की बोतल, टिफिन, ज्योमेट्री बॉक्स एवं कैप भी प्रदान की गई।

By: Naredra 
Updated:
ओलंपियाड में सफल रहे छात्रों का सम्मान, 4800 में से 32 छात्र हुए सफल

बड़वानी: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों का जिला शिक्षा केंद्र बड़वानी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों के मैटर शिक्षकों एवं ओलंपियाड प्रभारी बीएससी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिले भर के कक्षा 2 से 8 तक के सभी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 32 विद्यार्थियों को उक्त सम्मान समारोह में कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को ट्रैकसूट, स्कूल बैग, पानी की बोतल, टिफिन, ज्योमेट्री बॉक्स एवं कैप भी प्रदान की गई।

जिले के कुल पांच विद्यार्थी ऐसे रहे जिन्होंने एक से अधिक विद्या में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ओलंपियाड 2025-26 अंतर्गत प्रथम चरण में जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों में से एक निश्चित संख्या में विद्यार्थियों का आरएसके एमपी पोर्टल पर पंजीयन किया गया।

तत्पश्चात में माह नवंबर 2025 में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफल रहे प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से 64 विद्यार्थियों का चयन किया जाकर जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता जनवरी 16 और 17 को जिले के समस्त विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में जिले भर के करीब 4800 बच्चों ने सहभागिता की थी जिनमें से सफल रहे 32 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में जिले के दूरस्थ शालाओं के बच्चे जिनमें दूधखेड़ा सेंधवा, मोटापुरा पानवा, मेणीमाता, निसरपुर आदि के छात्र सफल रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...