भोपाल के पुराने शहर शाहजहानाबाद स्थित आसरा वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्राइम ब्रांच भोपाल के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बुजुर्गों को साइबर ठगी और अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
इस अवसर पर आयोजक क्लब की सदस्य एडवोकेट चंदन अवस्थी ने बुजुर्गों को कानूनी परामर्श दिया। साथ ही आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का हेल्थ चेकअप, ब्लड टेस्ट और दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को भी साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके समझाए गए। सभी ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक आयोजन हुआ, जिसमें डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट