बड़वानी: शहर के झामरिया गार्ड में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शरदचन्द्र राय मौजूद रहे।
एसपी शुक्ल ने युवा आपदा मित्रों को आपदा राहत बचाव कार्यों में जिला प्रशासन के साथ सहयोग देने के लिए आह्वान किया।
इसके बादआपदा मित्रों का पंजीकरण कर मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल द्वारा प्रदत्त आई कार्ड और टी शर्ट प्रदान की। इस दौरान प्लाटून कमांडर मुकेश मीणा सहित एसडीईआरएफ टीम मौजूद रही।