1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सोनू सूद की दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई मूर्ति, लोगों ने आभार किया व्यक्त

सोनू सूद की दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई मूर्ति, लोगों ने आभार किया व्यक्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनू सूद की दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई मूर्ति, लोगों ने आभार किया व्यक्त

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने लोगों को बुरे वक्त में घर पहुंचाया। बहुत से लोगों को सोनू सूद ने नौकरियां भी दी हैं।

https://www.instagram.com/p/CCoC_eWgoMB/

इसके साथ ही वे ट्विटर के माध्यम से लगातार लोगों से जुड़े रहते हैं। इस सेवा के लिए देश-विदेश में लोगों ने उनकी सराहना की है। यही नहीं कई लोगों ने तो सोनू सूद को भारत रत्न दिलाने की भी मांग की। ऐसे ही कुछ लोगों ने कोलकाता में मूर्ति पंडाल लगाकर सोनू सूद का आभार व्यक्त किया है।

कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति ने अपने पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ति लगाई है। ऐसा कर लोग उन्हें भगवान का दर्जा दे रहे हैं। मूर्ति पंडाल लगाने वाली पूजा समिति का नाम प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन है।

इन लोगों ने अपने पंडाल का थीम ‘प्रवासी मजदूर’ रखा है। अपने पंडाल में इन लोगों ने सोनू सूद का सम्मान भी किया।

कमेटी के मेंबर सृंजय दत्ता ने कहा कि एक्टर सोनू सूद की मूर्ति इसलिए लगवाई गई, ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। साथ ही सोनू सूद की तरह ही और भी लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...