1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पर्दे के किंग को सिक्सर किंग ने दी जन्मदिन की बधाई: पढ़ें

पर्दे के किंग को सिक्सर किंग ने दी जन्मदिन की बधाई: पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पर्दे के किंग को सिक्सर किंग ने दी जन्मदिन की बधाई: पढ़ें

सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल अपना जन्मदिन 19 अक्तूबर को मनाते हैं। सनी देओल बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर अपनी अलग और खास छाप छोड़ी है।

फिल्मों में उनके गुस्सैल अंदाज को आज भी दर्शक याद करते हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनमें से एक फिल्म गदर: एक प्रेम कथा है।

वही, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 64 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर सनी देओल के फैंस, बॉलीवुड सितारे सहित देश की कई बड़ी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सनी देओल को जन्मदिन की बधाई दी है।

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। युवराज सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।

युवराज सिंह ने ट्विटर पर सनी देओल की फिल्म सिंह साब द ग्रेट से जुड़े एक पोस्टर को साझा किया है। साथ ही उनका एक मशहूर डायलॉग भी याद किया है।

युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो सनी देओल पाजी! उम्मीद है आप ठीक-ठाक और सुरक्षित होंगे।

बचपन से ही आपकी फिल्मों को पसंद करता आया हूं और कामना करता हूं कि आप हमेशा इस तरह सफलता हासिल करते रहें। वैसे वह ढाई किलो का हाथ अब 2020 पे मार ही दो…’ सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

फिल्म गदर न केवल सनी देओल के फिल्मी करियर की शानदार फिल्म है, बल्कि हिंदी सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म भी है। यह फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गदर में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और अमरीश पुरी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

जबकि फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। गदर देखने वाले बहुत कम दर्शकों को यह बात पता होगी कि यह फिल्म ब्रिटिश आर्मी के पूर्व सैनिक बूटा सिंह की कहानी पर आधारित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...